UP News : योगी सरकार नवंबर में आयोजित करेगी प्रदेश का पहला दुधवा महोत्सव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व में दुधवा महोत्सव कराने का निर्णय लिया है। दुधवा महोत्सव नवंबर में होगा। यह प्रदेश का पहला आवासीय सांस्कृतिक एवं वन्यजीव महोत्सव है।

Whatsapp चैनल फॉलो करे !
◆ आवासीय, सांस्कृतिक व वन्यजीव महोत्सव की थीम पर होगा दुधवा महोत्सव
◆ तीन दिवसीय महोत्सव में 2 हजार से ज्यादा पर्यटक लेंगे हिस्सा
◆ तीन श्रेणियों में दो सौ से ज्यादा कैम्पिंग टेंट्स, थारू परिवारों संग होम स्टेट का लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक
◆ देश दुनिया के जाने माने कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति, महोत्सव को बनाएंगे यादगार
◆ थारू परिवारों के साथ होमस्टे की पर्यटकों को मिलेगी सुविधा
लखनऊ । योगी सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक धरोहरों को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व में दुधवा महोत्सव कराने का निर्णय लिया है। दुधवा महोत्सव नवंबर में होगा। यह प्रदेश का पहला आवासीय सांस्कृतिक एवं वन्यजीव महोत्सव है। तीन दिवसीय महोत्सव-25 न सिर्फ प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और जैविक समृद्धि का उत्सव होगा, बल्कि यह पर्यटकों को जंगल की गोद में प्रकृति से जुड़ने और थारू संस्कृति को करीब से जानने का मौका भी देगा। साथ ही देश की जानी मानी हस्तियों द्वारा परफॉर्मेंस भी दी जाएगी।
2 हजार से अधिक पर्यटक महोत्सव का उठाएंगे लुत्फ
प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरुप प्रदेश को बहुआयामी पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिए नवंबर में तीन दिवसीय महोत्सव-25 का आयोजन किया जाएगा। इसमें 2,000 से अधिक पर्यटक शामिल होंगे। महोत्सव का केंद्र सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक दृश्य, ग्रामीण पर्यटन, थारू जनजाति की विरासत, उनका खानपान, हस्तशिल्प, औषधीय ज्ञान और जीवनशैली होगा। इस दौरान पर्यटक कैम्पिंग की सुविधा का लाभ भी उठा सकेंगे। इसके लिए तीन श्रेणियों में 200 से अधिक टेंट्स स्थापित किये जाएंगे। वहीं स्थानीय थारू परिवारों के साथ होमस्टे की भी सुविधा दी जाएगा, जिससे पर्यटक ग्रामीण जीवन का वास्तविक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा पर्यटक वन्यजीव सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे। इस दौरान गाइडेड टूर के साथ दुधवा के जैव विविधता को देखने का अवसर मिलेगा। इतना ही नहीं महोत्सव में देश की जानी मानी हस्तियां शास्त्रीय, लोक और ग्लोबल बीट्स समेत अन्य परफॉर्मेंस देंगे। इसे तीन हिस्से में विभाजित किया गया है। इसमें मेन स्टेज, टेक्नो स्टेज और फोटोग्राफी एंड लाइफ स्टाइल जोन शामिल है। ये मंच न सिर्फ संगीत प्रेमियों और युवाओं को लुभाएंगे, बल्कि प्रकृति, फोटोग्राफी और जीवनशैली के शौकीनों को भी एक यादगार अनुभव प्रदान करेंगे।
Main Stage पर यह कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति
शुभा मुद्गल, कैलाश खेर, रिषभ शर्मा, डॉन भट्ट, ब्रोडा वी, गिनी सुजॉन, कौशिकी चक्रवर्ती, गिनी सुज़ॉन, परेश पहुजा, राम संपत
टेक्नो स्टेज (Techno Stage)पर ये कलाकार बिखेरेंगे डीजे का जादू
न्यूक्लिया, एन्यासा, अनीश सूद वेदांग, पैराडॉक्स, जैज़ी बी क्रैटेक्स, टिएस्टो, मा फैज़ा संबाता, करण कंचन
फोटोग्राफी और लाइफस्टाइल
आरज़ू खुराना, सुधीर शिवराम, श्वेतांबरी शेट्टी, बानी जे, शेनाज़ ट्रेज़री, उज्ज्वल दुबे

Sonbhadra News : मंत्री को किया जाए बर्खास्त, हो गिरफ्तार
sonbhadra

Sonbhadra News : भाजपा मंत्री द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणीसे नाराज कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
sonbhadra

Sonbhadra News : राहुल गांधी ने बिहार में बिताए 7 घण्टे, मगर प्रशासन ने उनके खिलाफ दर्ज कराया दो FIR
patana

Sonbhadra News : मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
sonbhadra

Sonbhadra News : कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी से सपा में उबाल, मंत्री विजय शाह को बर्खास्त कर गिरफ्तारी की मांग
sonbhadra

Sonbhadra News : शांति भंग में 8 लोगों पर कार्यवाही
sonbhadra