UP News : विनोद निषाद हत्याकांड को लेकर सियासत तेज, चंद्रशेखर आजाद ने एसपी कार्यालय पहुंचकर दी तहरीर
पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहे भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रोक दिया।

barabanki
10:10 PM, September 13, 2026
बाराबंकी। गोंडा के विनोद निषाद हत्याकांड को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहे भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।
चंद्रशेखर आजाद का आरोप है कि पुलिस के इशारे पर उनके कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। उन्होंने दावा किया कि हमले के दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और जमकर पथराव हुआ। पथराव में कई भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के घायल होने की बात भी उन्होंने कही।
घटना से नाराज चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय से मुलाकात कर लिखित तहरीर सौंपी और मामले में कार्रवाई की मांग की।
विनोद निषाद हत्याकांड को लेकर चंद्रशेखर आजाद के आरोपों के बाद बाराबंकी में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया और जांच के बाद ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।




