UP News : शादी के 17 साल बाद ऐसा क्या हुआ, पति ने खुद पत्नी और प्रेमी को किया विदा... पढ़ें पूरी खबर
22 दिन बाद पत्नी लौटी तो उसने अम्बेडकर नगर निवासी राहुल के साथ जाने की बात कहने लगी ।

sitapur
11:32 AM, October 18, 2026
इन दिनों प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या के कई मामले समाज में देखने व सुनने को मिला। इसी बीच सीतापुर से एक l अनोखा मामला सामने आया है, जहां 17 साल की शादी के बाद पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ खुशी खुशी विदा कर दी। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया आ रही है।
दरअसल मिश्रिख तहसील क्षेत्र के, रहने वाले विपिन भार्गव की शादी 12 मार्च 2009 को हुई थी। उनके दो नाबालिक बच्चे भी हैं।
विपिन ने बताया कि उसकी पत्नी का सोशल मीडिया पर एक युवक से जान-पहचान हुई। जब उसे इसकी जानकारी हुई तो वह अपनी पत्नी को समझाया भी लेकिन वह नहीं मानी और पिछले दिनों वह अचानक घर से चली गयी। जिसका वह थाने में जाकर गुमशुदगी भी दर्ज कराया । 22 दिन बाद पत्नी लौटी तो उसने अम्बेडकर नगर निवासी राहुल के साथ जाने की बात कहने लगी । इसके बाद वह तहसील परिसर में कागजी कार्रवाई कराकर हनुमान मंदिर के सामने दोनों को एक-दूसरे से माला पहनवा कर गाड़ी में बिठाकर दिल्ली के लिए विदा कर दिया।
विपिन का कहना है कि अब उसका पत्नी से कोई लेना-देना नहीं है और दोनों अपनी जिंदगी में खुश रहें।
इस घटना के सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी । कई लोगों का कहना है कि विपिन का यह फैसला दोनों के हित में है। यदि पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती है तो उसे जबरदस्ती नहीं रखा जा सकता और यही कारण है कि जबरन करने पर क्राइम की घटनाएं बढ़ रही है। वहीं कई लोगों का कहना है कि विपिन को अपने ससुराल पक्ष को बुलाकर उसे सुपुर्द कर देना चाहिए था ।
कुल मिलाकर विपिन के इस अनोखे फैसले का क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।




