UP News : सपा का ‘पीडीए का प्रणपत्र’ जारी, 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरी, MSP की कानूनी गारंटी और पुरानी पेंशन बहाली का वादा
सपा ने वादा किया है कि जिन भर्तियों में एक परीक्षा होगी, उनकी प्रक्रिया तीन महीने में पूरी की जाएगी, जबकि एक से अधिक परीक्षा वाली भर्तियों को छह महीने में पूरा करने का प्रयास होगा। परिणाम पारदर्शी तरी

lucknow
11:28 PM, November 26, 2026
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संविधान दिवस के अवसर पर पार्टी का ‘पीडीए का प्रणपत्र’ जारी कर आगामी सरकार की नीतियों और योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया। घोषणा-पत्र में युवाओं के रोजगार, शिक्षा, किसानों की आय, महिलाओं की आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य सुविधाओं, कानून-व्यवस्था, सामाजिक न्याय और ग्रामीण विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं। सपा ने पांच साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां और 2 से 3 करोड़ युवाओं को अन्य क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने का संकल्प जताया है।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संविधान दिवस के अवसर पर पार्टी का ‘पीडीए का प्रणपत्र’ जारी कर आगामी सरकार की नीतियों और योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया। घोषणा-पत्र में युवाओं के रोजगार, शिक्षा, किसानों की आय, महिलाओं की आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य सुविधाओं, कानून-व्यवस्था, सामाजिक न्याय और ग्रामीण विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं। सपा ने पांच साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां और 2 से 3 करोड़ युवाओं को अन्य क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने का संकल्प जताया है।
युवाओं के लिए रोजगार और भर्ती व्यवस्था में सुधार का वादा
सपा ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराने और विशेष राज्य शिक्षा नीति लाने की बात कही है। पार्टी का कहना है कि विशेष तौर पर पीडीए वर्ग के छात्रों और गरीब युवाओं को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
घोषणा-पत्र में सरकारी विभागों की रिक्तियों को समयबद्ध तरीके से भरने, भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी करने और परीक्षाओं को निर्धारित समय पर आयोजित कराने का वादा किया गया है। पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितता रोकने के लिए भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था विकसित करने की बात कही गई है, जिसमें संबंधित अधिकारियों और मंत्रियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी।
सपा ने वादा किया है कि जिन भर्तियों में एक परीक्षा होगी, उनकी प्रक्रिया तीन महीने में पूरी की जाएगी, जबकि एक से अधिक परीक्षा वाली भर्तियों को छह महीने में पूरा करने का प्रयास होगा। परिणाम पारदर्शी तरीके से घोषित किए जाएंगे।
पार्टी ने प्रत्येक ग्रेजुएट को रोजगार अथवा नौकरी उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा है कि जब तक नौकरी नहीं मिलती, तब तक प्रति माह 5 हजार रुपये पोषण भत्ता दिया जाएगा। पांच साल में 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 2 से 3 करोड़ युवाओं को अन्य क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
कौशल विकास, छात्रावास और शहरी रोजगार गारंटी
युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए व्यापक कौशल विकास केंद्र विकसित किए जाएंगे। घोषणा-पत्र के अनुसार, प्रत्येक वर्ष पांच लाख ग्रामीण युवाओं को स्मार्ट किसान सहायक योजना के तहत प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
छात्रों और छात्राओं के लिए तहसील स्तर पर कौशल विकास एवं कैरियर परामर्श केंद्र स्थापित किए जाएंगे। बड़े शहरों में छात्र-छात्राओं के लिए आवासीय छात्रावास बनाने और शहरों के युवाओं को रोजगार देने के लिए शहरी रोजगार गारंटी अधिनियम लाने का भी वादा किया गया है।
MSME सेक्टर को विकास का इंजन बनाने और 2032 तक इस क्षेत्र में एक करोड़ से अधिक रोजगार सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। एआई के कारण नौकरी गंवाने वाले अथवा नौकरी जाने की आशंका वाले लोगों को चिन्हित कर उनका कौशल विकास कराया जाएगा। अग्निवीर योजना के तहत स्थायी कमीशन नहीं पाने वाले युवाओं को राज्य पुलिस और अन्य विभागों में रोजगार देने की बात भी कही गई है।
शिक्षा व्यवस्था में बदलाव, बंद विद्यालय खोलने और लैपटॉप योजना का वादा
सपा ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए विशेष राज्य शिक्षा नीति लागू करने का वादा किया है। घोषणा-पत्र में वर्तमान सरकार के दौरान बंद किए गए सरकारी विद्यालयों को पुनः शुरू करने, लैपटॉप वितरण योजना को फिर से लागू करने और शिक्षा व्यवस्था में समान अवसर सुनिश्चित करने की बात कही गई है।
विश्वविद्यालयों में कथित मनमानी पर रोक लगाने और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई नीतियां लागू करने का संकल्प भी जताया गया है।
जातीय जनगणना और सामाजिक न्याय पर जोर
सपा ने जातिगत जनगणना कराने का वादा किया है, ताकि समाज के विभिन्न वर्गों की वास्तविक सामाजिक और आर्थिक स्थिति सामने आ सके। दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों के प्रति अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू करने की बात कही गई है।
विश्वविद्यालयों में कथित मनमानी पर रोक लगाने और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई नीतियां लागू करने का संकल्प भी जताया गया है।
जातीय जनगणना और सामाजिक न्याय पर जोर
सपा ने जातिगत जनगणना कराने का वादा किया है, ताकि समाज के विभिन्न वर्गों की वास्तविक सामाजिक और आर्थिक स्थिति सामने आ सके। दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों के प्रति अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू करने की बात कही गई है।
पार्टी ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दलित विकास क्लब बनाने और पीडीए वर्ग के लोगों के हितों की रक्षा के लिए विशेष योजनाएं लागू करने का भी प्रस्ताव रखा है।
महिलाओं और बुजुर्गों के लिए आर्थिक सहायता
घोषणा-पत्र में महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता की योजनाओं का प्रस्ताव किया गया है। सपा ने महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने का वादा किया है। बुजुर्ग महिला कारीगरों को सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने की बात भी कही गई है।
पीडीए महिलाओं के लिए पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराने वाली कैंटीन खोलने, वरिष्ठ नागरिकों के लिए आश्रम एवं क्लब बनाने और महिलाओं के लिए अलग से विशेष योजनाएं लागू करने का संकल्प जताया गया है।
किसानों के लिए MSP की कानूनी गारंटी और ऋण माफी
किसानों को राहत देने के लिए सपा ने कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्र में 23 फसलों और दूध के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी देने का वादा किया है। आलू और टमाटर जैसे उत्पादों के लिए भी विशेष व्यवस्था बनाने की बात कही गई है।
घोषणा-पत्र में किसानों की ऋण माफी योजना तत्काल लागू करने, गन्ना किसानों का भुगतान 24 घंटे में कराने और ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए डेढ़ लाख करोड़ रुपये की व्यवस्था करने का प्रस्ताव बताया गया है।
इसके साथ ही न्यू विलेज क्लस्टर योजना के तहत गांवों का नियोजित विकास करने और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत करने का संकल्प जताया गया है।
स्वास्थ्य सेवाओं को मुफ्त और बेहतर बनाने का वादा
सपा ने राज्य स्वास्थ्य नीति 2027 लाने का प्रस्ताव रखा है। पार्टी के अनुसार सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।
घोषणा-पत्र में सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने, एम्बुलेंस सेवाओं को बेहतर बनाने और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज को सुलभ बनाने का वादा किया गया है। कैंसर इंस्टीट्यूट में मुफ्त इलाज की व्यवस्था करने और पांच नए अस्पताल स्थापित करने की बात भी कही गई है।
लोहिया और सैफई की स्वास्थ्य सुविधाओं का उदाहरण देते हुए पार्टी ने मुफ्त इलाज एवं भोजन जैसी सुविधाओं को व्यापक स्तर पर उपलब्ध कराने का संकल्प जताया है। BPL परिवारों के लिए 10 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा का वादा भी घोषणा-पत्र के प्रमुख बिंदुओं में शामिल बताया गया है।
कानून-व्यवस्था, अपराध और भूमाफिया पर सख्ती
सपा ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का वादा किया है। पार्टी का कहना है कि अपराधी चाहे किसी जाति या राजनीतिक दल से जुड़ा हो, उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जाएगा।
पुलिस के रिस्पांस सिस्टम को और मजबूत करने, डायल 100 व्यवस्था को व्यापक स्तर पर लागू करने और शहरों में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल करने की बात कही गई है।
भूमाफिया और सरकारी जमीनों पर कब्जे के मामलों को लेकर विशेष एसटीएफ बनाने तथा अलग पहचान वाली गाड़ियों के जरिए कार्रवाई करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। तालाबों, सरकारी जमीनों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जे रोकने का वादा किया गया है।
एक्सप्रेसवे, ग्रीनफील्ड और रिवर फ्रंट का विस्तार
सपा ने एक्सप्रेसवे को तहसील स्तर तक जोड़ने, नई ग्रीनफील्ड परियोजनाएं विकसित करने और चक गंजरिया क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया है।
नदियों की सफाई और नदी किनारे विकास को लेकर लखनऊ के रिवर फ्रंट का उदाहरण देते हुए हिंडन और यमुना नदी पर रिवर फ्रंट विकसित करने की बात कही गई है।
आउटसोर्सिंग खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली का वादा
घोषणा-पत्र में आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और सरकारी रोजगार में पारदर्शिता सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों को भी शामिल किया गया है।
इसके अलावा 50 करोड़ रुपये तक के सरकारी ठेकों में दलित एवं पीडीए वर्ग को 50 प्रतिशत हिस्सेदारी देने का प्रस्ताव और ग्रामीण परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा भी ‘पीडीए का प्रणपत्र’ के प्रमुख बिंदुओं में बताया गया है।




