UP News : कार्यकाल पूरा होने से 10 माह पहले यूपी राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति ने दिया इस्तीफा
यूपी राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
यूपी राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

प्रयागराज। यूपी राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने निर्धारित कार्यकाल पूरा होने से करीब दस माह पहले ही अपना इस्तीफा राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल को सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
कुलपति प्रो. सत्यकाम के इस्तीफे के बाद विश्वविद्यालय के नियमित कामकाज के संचालन की जिम्मेदारी प्रो. अखिलेश सिंह को सौंपी गई है। प्रो. अखिलेश सिंह वर्तमान में प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय के कुलपति हैं। नए कुलपति की नियुक्ति होने तक वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।
बता दें कि 5 जून 2024 को प्रो. सत्यकाम को यूपी राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल पूरा होने में अभी करीब दस माह का समय बाकी था, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया।
प्रो. सत्यकाम ने अपने इस्तीफे में व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। हालांकि, कार्यकाल पूरा होने से पहले अचानक उनके इस्तीफे को लेकर विश्वविद्यालय परिसर और शिक्षा जगत में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। फिलहाल इस्तीफे के पीछे बताए गए व्यक्तिगत कारणों के अलावा कोई अन्य आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है।
नए कुलपति की नियुक्ति तक प्रो. अखिलेश सिंह के कार्यभार संभालने के बाद विश्वविद्यालय की प्रशासनिक एवं शैक्षणिक गतिविधियां नियमित रूप से संचालित होती रहेंगी।
सम्बंधित खबर