UP News : बलरामपुर में दुर्गा पंडाल के बाहर बेकाबू कार का कहर, तीन की मौत, चार घायल
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के चरनगहिया बेलहा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, दुर्गा पंडाल में आरती समाप्त होने के बाद कुछ लोग सड़क किनारे बैठकर पर्दे पर वीडियो देख रहे थे।

balrampur
10:18 AM, October 18, 2026
० आरती के बाद सड़क किनारे पर्दे पर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा
० चालक हिरासत में
बलरामपुर। जिले में शारदीय नवरात्र के दौरान शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। दुर्गा पंडाल में आरती के बाद सड़क किनारे पर्दा लगाकर वीडियो देख रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।
घटना शनिवार रात करीब 11 बजे कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के चरनगहिया बेलहा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, दुर्गा पंडाल में आरती समाप्त होने के बाद कुछ लोग सड़क किनारे बैठकर पर्दे पर वीडियो देख रहे थे। इसी दौरान गौरा रोड की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार घायलों का उपचार शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
सीईओ ने बताया कि घेराबन्दी कर गाड़ी को पकड़ लिया गया है तथा चालक को हिरासत में ले लिया गया है । उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है और जांच के बाद बताने का की जाएगी ।




