UP News : तेज आंधी में पेड़ गिरा, पाँच लोगों की मौत, कई घायल
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव चिडरई में सोमवार रात तेज आंधी ने कहर ने कई लोगों की जिंदगी ले ली तथा कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

firozabad
12:05 AM, June 30, 2026
फिरोजाबाद । थाना फरिहा क्षेत्र के गांव चिडरई में सोमवार रात तेज आंधी ने कहर ने कई लोगों की जिंदगी ले ली तथा कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के मुताबिक आवागढ़ से फरिहा की ओर आ रहे टिर्री और मोटरसाइकिल सवार लोग रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक आई तेज आंधी के चलते सड़क किनारे खड़ा एक विशाल नीम का पेड़ टूटकर वाहनों पर गिर पड़ा। जिसमें दबकर पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फरिहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वहीं सड़क पर गिरे पेड़ अवागमन बाधित हो गया, जिसके बहाली का काम चल रहा है।




