Shahjahanpur news : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव का निधन
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव का दिल्ली स्थित एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे ।

shahjahanpur
10:26 PM, August 11, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
शाहजहांपुर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव का दिल्ली स्थित एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार जारी था। उनके निधन की जानकारी उनके पुत्र अजय प्रताप सिंह यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी।
वीरेंद्र पाल सिंह यादव के निधन की खबर मिलते ही भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए इसे राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।




