UP News : 15 IAS अधिकारियों के तबादले
15 IAS अधिकारियों के तबादले

lucknow
2:09 PM, October 3, 2026
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। तबादला सूची में अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, निदेशक, प्रबंध निदेशक, सचिव एवं कुलसचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
कौन कहां से कहां स्थानांतरित हुआ
- राकेश कुमार सिंह से: अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), लखनऊ को: अपर आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद।
- नीरज शुक्ला से: अपर आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को: प्रबंध निदेशक, पीसीएफ।
- डा. चन्द्र भूषण से: प्रबंध निदेशक, पीसीएफ को: अपर निदेशक, डा. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी।
- सचिन कुमार सिंह से: अपर निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद को: विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा।
- ध्रुव खाड़िया से: मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर को: मुख्य विकास अधिकारी, मऊ।
- विवेक कुमार श्रीवास्तव से: मुख्य विकास अधिकारी, मऊ को: सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज।
- नरेंद्र बहादुर सिंह से: अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), लखीमपुर खीरी को: मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर।
- श्रीहरि प्रताप शाही से: अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीीडा को: निदेशक, पंचायती राज।
- अमित कुमार सिंह से: निदेशक, पंचायती राज को: प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ।
- प्रकाश बिन्दु से: प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ को: सचिव, चिकित्सा शिक्षा।




