UP News : हापुड़ में दर्दनाक हादसा, बाइक डिवाइडर से टकराई, पिता समेत तीन बच्चों की मौत, महिला गंभीर
राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार पिता और उसके तीन बच्चों की मौत हो गयी

hapur
9:04 AM, July 14, 2026
हापुड़। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार पिता और उसके तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार शाहजहांपुर का रहने वाला है और बाइक से नोएडा जा रहा था। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में NH-9 पर पहुंचने के दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार लोगों की मौके पर ही जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और बाइक के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।




