Sonbhadra news : संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत पुलिस जांच में जुटी
स्थानीय थाना क्षेत्र के चौकी चननी क्षेत्र के चननी निवासी सुश्मिता कुमारी 23 वर्ष पत्नी नवनीत कुमार यादव का इलाज के दौरान मौत हो गई,

sonbhadra
10:36 PM, August 22, 2026
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन सोनभद्र । स्थानीय थाना क्षेत्र के चौकी चननी क्षेत्र के चननी निवासी सुश्मिता कुमारी 23 वर्ष पत्नी नवनीत कुमार यादव का इलाज के दौरान मौत हो गई, सूचना मिलते ही कोन पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेज दिया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सुश्मिता को शुक्रवार की सुबह लगभग छः बजे अपने घर दरवाजे पर काम करते समय विषैले सर्प ने दंश लिया स्थिति खराब होते देख परिजनों ने इलाज के लिए चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया जहां डाक्टर ने जबाव दे दिया फिर परिजनों ने जिला अस्पताल ले गए जहां मृत घोषित के बाद भी मायके पक्ष के कहने पर झाड़ फूंक कराने गाजीपुर ले गया वहां से शनिवार को सुबह घर वापस लौटा मायके वालों के आरोप पर कोन पुलिस ने शनिवार की सुबह शव को कब्जे में लेकर मजिस्ट्रेट के समक्ष पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेज दिया, महिला की शादी ढाई वर्ष पहले ही चननी में नवनीत यादव से हुई थी जिसका एक डेढ़ वर्ष का बालक भी है।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहरीले सांप काटने से मौत हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो जायेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्यवाही किया जायेगा।




