UP News : समाज विकास क्रांति पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने और पार्टी को समर्थन देने का किया ऐलान
उत्तर प्रदेश की सियासत से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। समाज विकास क्रांति पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने और पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है ।

lucknow
8:43 PM, August 5, 2026
उत्तर प्रदेश की सियासत से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। समाज विकास क्रांति पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने और पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है। इस गठबंधन को लेकर दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने घोषणा की।
इस फैसले के सामने आने के बाद जौनपुर में कांग्रेस और समाज विकास क्रांति पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने इस राजनीतिक पहल का स्वागत किया है।
समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि कांग्रेस के साथ आने का फैसला राहुल गांधी की विचारधारा और उनकी राजनीतिक सोच से प्रभावित होकर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस के साथ मिलकर पूरी मजबूती से काम करेंगे।
पार्टी की ओर से कहा गया है कि आने वाले राजनीतिक संघर्ष में कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस का समर्थन करेंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लक्ष्य के साथ पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरने की बात कही गई है।
समाज विकास क्रांति पार्टी के इस ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए सियासी समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि कांग्रेस और समाज विकास क्रांति पार्टी की यह साझेदारी आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्ष की रणनीति और चुनावी नतीजों पर कितना असर डालती है।




