Shahjahanpur news : निकाह का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, डॉक्टर पर रिपोर्ट दर्ज
एक युवती ने एक डॉक्टर पर निकाह का भरोसा देकर संबंध बनाने और बाद में निकाह से इनकार करने का आरोप लगाया है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार/शाहजहांपुर। क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने एक डॉक्टर पर निकाह का भरोसा देकर संबंध बनाने और बाद में निकाह से इनकार करने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर दवा देने के सिलसिले में युवती के घर आता-जाता था। युवती का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसे निकाह का भरोसा दिया और उसके साथ संबंध बनाए।
शिकायत में युवती ने बताया कि 2 सितंबर की रात करीब 12 बजे आरोपी उसके घर पहुंचा। उस समय वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि निकाह का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए गए।
युवती के अनुसार, 12 सितंबर को आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया। गांव में किसी के देख लेने की आशंका जताने पर आरोपी कथित तौर पर मोटरसाइकिल से उसके घर पहुंचा और उसे अपने साथ ले गया। वहां निकाह की बात करने पर आरोपी ने कथित रूप से बताया कि उसके परिजन इसके लिए तैयार नहीं हैं।
आरोप है कि निकाह के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने युवती के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
इसके बाद युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबर