UP News : यूपी टी-20 लीग की ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू
यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के मुकाबलों को लेकर कानपुर में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसी क्रम में सोमवार को प्रतियोगिता के ऑफलाइन टिकटों की बिक्री भी शुरू कर दी गई।

kanpur
2:04 PM, August 24, 2026
कानपुर। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के मुकाबलों को लेकर कानपुर में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसी क्रम में सोमवार को प्रतियोगिता के ऑफलाइन टिकटों की बिक्री भी शुरू कर दी गई।
कानपुर में बाटु मोबाइल प्वाइंट पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने ऑफलाइन टिकट बिक्री का शुभारंभ किया। टिकटों की बिक्री शुरू होते ही क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह नजर आया।
अब क्रिकेट प्रेमी ऑनलाइन बुकिंग के अलावा निर्धारित काउंटर से भी यूपी टी-20 सीजन-4 के मुकाबलों के टिकट खरीद सकेंगे। ऑफलाइन टिकट बिक्री शुरू होने से उन दर्शकों को राहत मिलेगी, जो सीधे काउंटर से टिकट लेना पसंद करते हैं।
ग्रीन पार्क में प्रस्तावित मुकाबलों को लेकर कानपुर के क्रिकेट प्रेमियों में अभी से उत्साह का माहौल है। मैचों के करीब आने के साथ ही दर्शकों में रोमांच और बढ़ने की उम्मीद है।




