UP News : बस का इंतजार कर रहे लोगों को कार ने कुचला, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
हापुड़ में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे लोगों को एक कार ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

hapur
9:11 PM, April 16, 2026
हापुड़ में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे लोगों को एक कार ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चा और दो महिलाएं घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ हाफिजपुर, थाना प्रभारी और यातायात पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, सितारे पत्नी गुलसाब अली, सरोज पत्नी सुभाष और शारदा पत्नी लेखराम अन्य लोगों के साथ मुर्शदपुर स्थित यादव ढाबे के पास बस स्टैंड पर खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार सफेद कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और वहां खड़े लोगों को रौंद दिया। हादसे में सितारे और सरोज की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए।



