UP News : उत्तर प्रदेश में महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तर प्रदेश शासन ने वर्ष 2026 में महानवमी के पावन अवसर पर 19 अक्टूबर, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

lucknow
7:14 PM, October 16, 2026
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने वर्ष 2026 में महानवमी के पावन अवसर पर 19 अक्टूबर, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्व में घोषित अवकाशों की सूची में संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया गया है।
शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। पूर्व में 20 अक्टूबर 2026 को महानवमी एवं विजयादशमी के लिए अवकाश घोषित किया गया था।




