UP News : भरोसे का कत्ल : बेडरूम में पति ने पत्नी संग प्रेमी को रंगेहाथ पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
झाँसी में एक एक जोड़े की शादी को महज दो महीने ही हुए थे कि भरोसे का ऐसा कत्ल हुआ कि पति को यकीन ही नहीं हो रहा।पति अब अपनी पत्नी से जान माल का खतरा बता कर साथ रहने को तैयार नहीं।

jhansi
2:37 PM, August 26, 2026
झाँसी । कहा जाता है कि पति पत्नी का रिश्ता भरोसे पर चलता है लेकिन जब भरोसे का कत्ल हो जाय तो फिर उसे क्या कहेंगे। ऐसा ही मामला झाँसी में देखने को मिला। जहाँ एक एक जोड़े की शादी को महज दो महीने ही हुए थे कि भरोसे का ऐसा कत्ल हुआ कि पति को यकीन ही नहीं हो रहा पति अब अपनी पत्नी से जान माल का खतरा बता कर साथ रहने को तैयार नहीं।
दरअसल पति का आरोप है कि उसने अपने ही बेडरूम में पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगेहाथ पकड़ लिया। पति ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से पत्नी उसे खाने में नशीली गोलियां देने लगी थी। पति का कहना है कि उसे अब अपनी पत्नी से जान का खतरा महसूस हो रहा है और वह किसी भी कीमत पर उसके साथ रहने को तैयार नहीं है।
फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अब पति द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप कितने सही हैं यह तो जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।




