Shahjahanpur news : मारपीट में महिला का हाथ टूटा, चार पर रिपोर्ट
चमराबोझी में घर के बाहर बैठी महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता नन्ही देवी पत्नी मोतीलाल ने चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

Ai generated photo
shahjahanpur
8:21 PM, October 4, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार, शाहजहांपुर। गांव चमराबोझी में घर के बाहर बैठी महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता नन्ही देवी पत्नी मोतीलाल ने चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, हमले में उसके हाथ में गंभीर चोट लगी और हाथ टूट गया।
तहरीर के मुताबिक, गोकुल पुत्र रामप्रसाद, रजनीश पुत्र गोकुल, कमलेश पुत्र रामकिशोर और आनंदी पत्नी रामकिशोर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि गोकुल के पास तमंचा और रजनीश के हाथ में डंडा था। रजनीश ने डंडे से महिला के हाथ पर प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




