UP News : मालगाड़ी की चपेट में आने से मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्र की मौत, छात्रा गंभीर
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने 19 वर्षीय रोहन श्रीवास्तव को मृत घोषित कर द

etawah
10:14 AM, October 1, 2026
इटावा। इटावा-मैनपुरी रेलवे ट्रैक पर बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। राहतपुरा फाटक के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से मैकेनिकल इंजीनियरिंग के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के फतेहपुर बेनी निवासी नगमा उर्फ सोनी और भरथना के पुराना मोहल्ला निवासी रोहन श्रीवास्तव मैकेनिकल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्रा थे। दोनों बुधवार शाम मैनपुरी रेलवे ट्रैक पर राहतपुरा फाटक के पास मौजूद थे। इसी दौरान दोनों अचानक मालगाड़ी की चपेट में आ गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने 19 वर्षीय रोहन श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल नगमा उर्फ सोनी को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दोनों छात्र-छात्राएं रेलवे ट्रैक के पास किस परिस्थिति में पहुंचे थे और मालगाड़ी की चपेट में कैसे आए, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है।
घटना को लेकर प्रेम प्रसंग की चर्चा भी सामने आ रही है, हालांकि पुलिस की जांच पूरी होने तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक छात्र के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घायल छात्रा का सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में उपचार जारी है।




