Sonbhadra News : समाजवादियों ने चौपाल लगाकर लोगों तक पहुंचाया अखिलेश यादव का घोषणापत्र
27 में समाजवादी सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ, फ्री बिजली, माता-बहनों को प्रतिवर्ष 40 हजार रुपए दिया जायेगा। इसके अलावा बच्ची पैदा होने पर 10 ग्राम सोना दिया जायेगा ।

sonbhadra
7:42 PM, November 29, 2026
शान्तनु विश्वास
सोनभद्र । रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सहिजन खुर्द वार्ड नंबर 4 में समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र लेकर जनता के बीच पहुंचे और जन चौपाल लगाकर लोगों को संकल्प पत्र पढ़कर बताया गया । इस अवसर पर सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की जनता से वादा किया है कि 27 में समाजवादी सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ, फ्री बिजली, माता-बहनों को प्रतिवर्ष 40 हजार रुपए दिया जायेगा। इसके अलावा बच्ची पैदा होने पर 10 ग्राम सोना दिया जायेगा । साथ ही 10 लाख रूपये का हेल्थ बीमा जनता के हित में चलाया जायेगा । जुनैद अंसारी, अरविंद भारती ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता केवल मंहगाई से परेशान है । आज प्रदेश की जनता बेरोज़गारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, महंगाई आदि से परेशान है । जन चौपाल में गीता भारती, सरोज पटेल, बचाउ बियार, सुभाष, हीरावती आदि लोग रहे ।




