UP News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का निधन, RSS से था गहरा जुड़ाव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का निधन हो गया है। उन्होंने सुल्तानपुर स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।





