UP News : शिकोहाबाद में पति-पत्नी की गोली लगने से मौत, पुलिस ने बताया कारण
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में पति-पत्नी की गोली लगने से मौत हो गयी । घटना की जानकारी के बाद पुलिस जांच शुरू कर दी है।

firozabad
8:48 AM, June 14, 2026
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में पति-पत्नी की गोली लगने से मौत हो गयी । घटना की जानकारी के बाद पुलिस जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सुभाष चौराहे के समीप राकेश यादव और उनकी पत्नी की गोली लगने की सूचना मिली। वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दोनों को परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक अनुज चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ है कि राकेश यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले अपनी पत्नी को गोली मारी तथा तत्पश्चात स्वयं को गोली मार ली। घटनास्थल से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर लिया गया है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।




