Sonbhadra News : राष्ट्रगीत बीच में छोड़ने के आरोप पर विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस ने दी तहरीर
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद राष्ट्रगीत को बीच में छोड़कर चले जाने के आरोप को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

unnao
7:14 PM, August 23, 2026
उन्नाव। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद राष्ट्रगीत को बीच में छोड़कर चले जाने के आरोप को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में करीब आधा सैकड़ा कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा को तहरीर सौंपते हुए विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कथित घटना से संबंधित गार्ड ऑफ ऑनर का वीडियो भी पुलिस को सौंपा और मामले में कार्रवाई की मांग की।
कार्यकर्ता मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। इस पर कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने मामले को लेकर समय मांगा और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के साथ आशुतोष मिश्रा, राजू, पूर्व जिलाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, सुभाष सिंह, शहर अध्यक्ष फैज फारुकी, तन्मय श्रीवास्तव, अनुराग सिंह, ओमकांत पांडेय, नसीम खान, सैयद सैफ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।




