UP News : मथुरा में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, चार की मौत और तीन गंभीर घायल
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

mathura
12:15 PM, November 23, 2026
मथुरा। जनपद मथुरा में सोमवार सुबह दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना जैंत क्षेत्र के चौमुहां स्थित सनसिटी के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पीछे से जा टकराई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं और दो मासूम बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे हुई। तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
चार लोगों की मौत, तीन घायल
हादसे में कार सवार सात लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए। मौके पर पहुंची पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन घायलों का उपचार जारी है। घायलों में एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।




