UP News : बदायूं में भीषण सड़क हादसा, 6 महिलाओं की मौत, दो की स्थिति नाजुक
बदायूं में एक भीषण सड़क हादसे में 6 महिलाओं की जान चली गयी जबकि दो महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र के मथुरा बरेली नेशनल हाईवे की है।

budaun
10:00 PM, June 17, 2026
बदायूं में एक भीषण सड़क हादसे में 6 महिलाओं की जान चली गयी जबकि दो महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र के मथुरा बरेली नेशनल हाईवे की है। घटना के बाद जिलाधिकारी ने एक जांच कमेटी गठित की है, जो हादसे की जांच करेगी।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे पर दोपहर एक ई रिक्शा को ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 5 महिलाओं की मौके पर हो गयी जबकि एक महिला की मेडिकल कॉलेज में मौत होने की पुष्टि हुई है। इस हादसे में दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है । बताया जा रहा है कि सभी शादी समारोह के लिए भात मांगने ई रिक्शा से जा रहे थे ।
इस हादसे पर जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि हादसे में 6 महिलाओं की मौत हुई है, दो की हालत गंभीर है एक की हालत सामान्य है । उन्होंने बताया कि एसपी सिटी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है जो हादसे के कारणों की जांच करेंगे । जिसमें एआरटीओ और एडीएम शामिल होंगे। डीएम ने बताया कि ई रिक्शा को बढ़ते समय ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी ।




