Sonbhadra News : तालाब में मिला अधेड़ का सड़ा-गला शव, हड़कंप
कोन कस्बा से कुछ दूरी पर स्थित शिवमन्दिर वाले तालाब में एक अधेड़ का उतराया शव मिलने से हड़कंप मच गया ।

sonbhadra
3:42 PM, August 25, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय कस्बा से कुछ दूरी पर स्थित शिवमन्दिर वाले तालाब में एक अधेड़ का उतराया शव मिलने से हड़कंप मच गया । जानकारी मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंच ग्रामीणों के सहयोग से शव को तालाब से निकाल कर शिनाख्त कराया तो बगल के गांव शिवपुर निवासी लक्ष्मण पटेल 50 वर्ष पुत्र स्व0 सुखाड़ी पटेल के रूप में हुआ। जिसका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेज दिया गया। परिजनों की मानें तो लक्ष्मण पटेल घर से 3-4 दिनों से गायब था जिसका घर वाले खोजबीन कर रहे थे कि मंगलवार की दोपहर में तालाब में उतराया सड़ा गला शव मिला जिसका शिनाख्त परिजनों ने लक्ष्मण पटेल के रूप में किया ग्रामीणों की मानें तो लक्ष्मण प्रतिदिन शराब पीने का आदि था जो शौच करके तालाब में धोने गया होगा तो शायद पैर फिसलने से पानी में गिर गया जिससे मौत हो गई।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि कोन तालाब में उतराया एक अधेड़ का सड़ा गला शव मिला है जिसका शिनाख्त लक्ष्मण पटेल के रूप में हुआ है जिसे पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेज दिया गया है।




