UP News : लखनऊ विधायक आवास के सातवीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानकचंद भुर्जी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
राजधानी लखनऊ के लालबाग स्थित विधायक आवास में मंगलवार को उस वक्त हड़कम्प मच गया जब पूर्व मंत्री नानकचंद भुर्जी सातवीं मंजिल से नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

lucknow
3:30 PM, July 28, 2026
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के लालबाग स्थित विधायक आवास में मंगलवार को उस वक्त हड़कम्प मच गया जब पूर्व मंत्री नानकचंद भुर्जी सातवीं मंजिल से नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद विधायक आवास परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार पूर्व विधायक की हालत गंभीर बनी हुई है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पूर्व मंत्री किन परिस्थितियों में सातवीं मंजिल से नीचे गिरे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।




