Sonbhadra News : एकलव्य विद्यालय के छह होनहारों को राष्ट्रपति भवन का बुलावा, अमृत उद्यान का करेंगे दीदार
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान के भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर मिला है। विद्यालय के आदित्य, अजीत, पी0के0आर0सी0.....

राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण के लिए चयनित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पिपरखंड के छात्र-छात्राएं साथ में विद्यालय की प्रिंसिपल सोनिया आनन्द तथा एस्कार्ट कल्याणी.....
sonbhadra
1:05 PM, September 6, 2026
आनन्द कुमार चौबे/पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
• 8 सितंबर को नई दिल्ली में होगा विशेष शैक्षणिक भ्रमण, शिक्षिका कल्याणी रहेंगी एस्कॉर्ट
सोनभद्र । एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान के भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर मिला है। विद्यालय के आदित्य, अजीत, पी0के0आर0सी0 बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा आगामी 8 सितंबर को इस विशेष शैक्षणिक भ्रमण में शामिल होंगे।
विद्यार्थियों के साथ विद्यालय की TGT संस्कृत शिक्षिका कल्याणी एस्कॉर्ट के रूप में रहेंगी। शिक्षिका कल्याणी ने बताया कि राष्ट्रपति भवन और अमृत उद्यान का यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए महज सैर नहीं, बल्कि देश की राष्ट्रीय विरासत, इतिहास, प्रकृति और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को करीब से समझने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिया आनंद ने विद्यार्थियों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि "इस तरह के अवसर बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करते हैं। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा उनके जीवन की स्मरणीय और प्रेरणादायी यात्रा साबित होगी। वहीं प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को यात्रा के दौरान अनुशासन, जिम्मेदारी और विद्यालय की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।"
विद्यार्थियों के इस विशेष अवसर को लेकर विद्यालय परिवार में भी उत्साह का माहौल है। EMRS पिपरखंड परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों और एस्कॉर्ट शिक्षिका को शुभकामनाएं दी हैं।




