UP News : आजादी के बाद पहली बार सड़क की उम्मीद, प्रशासन ने शुरू कराया काम
हाथों में तिरंगा लिए सकड़ों की संख्या में Gen-Alfa ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे तो प्रशासनिक अमले में हड़कम्प मच गया। आलम यह था कि कोई भी अधिकारी इन इनसे बात करने की हिम्मत नहीं कर

hamirpur
11:56 PM, August 12, 2026
हमीरपुर। हाथों में तिरंगा लिए सकड़ों की संख्या में Gen-Alfa ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे तो प्रशासनिक अमले में हड़कम्प मच गया। आलम यह था कि कोई भी अधिकारी इन Gen-Alfa से बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। बच्चों का कहना था कि आजादी के बाद से आजतक उनके गाँव की सड़क पक्की नहीं हो सकी। जिसकी बजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। घंटो प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशन में सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। बुधवार को पूरा प्रशासनिक अमला उस गाँव पहुंचकर निरीक्षण किया और जल्द सड़क बनवाने का आश्वासन दिया।
फिलहाल सड़क को मोटरेबल या की संख्या में आवागमन योग्य बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं, कार्य की प्रगति और गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए एसडीएम सदर अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचकर स्वयं निगरानी कर रहे हैं।
प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को स्थायी समाधान की दिशा में भी बड़ी पहल की गई है। पक्की सड़क के निर्माण के लिए 1 करोड़ 81 लाख रुपये के बजट आवंटन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट स्वीकृत होने के बाद सड़क के स्थायी निर्माण का रास्ता साफ हो सकेगा।
बताया जा रहा है कि ब्रह्मा का डेरा से आगे जाने वाली यह सड़क लंबे समय से बदहाल और कच्ची हालत में थी। सड़क की सुविधा न होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वर्षों बाद सड़क पर काम शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी समेत अधिकारियों का आभार जताया है।
ग्रामीणों को उम्मीद है कि शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद जल्द ही पक्की सड़क का निर्माण भी शुरू होगा और वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।




