UP News : मुरादाबाद में नमाज पढ़ने को लेकर सपा नेता पर FIR, कार्रवाई पर उठाए सवाल
मुरादाबाद के सर्किट हाउस परिसर में नमाज अदा करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में समाजवादी पार्टी के नेता हाजी उस्मान के खिलाफ मझोला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

muradabad
4:49 PM, September 6, 2026
- इबादत करना सम्मान की बात, वह कानूनी कार्रवाई से डरने वाले नहीं
मुरादाबाद के सर्किट हाउस परिसर में नमाज अदा करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में समाजवादी पार्टी के नेता हाजी उस्मान के खिलाफ मझोला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, सार्वजनिक स्थल पर नमाज अदा किए जाने के दौरान आम लोगों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई थी।
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर धार्मिक गतिविधि के कारण आवागमन प्रभावित होने की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है।
वहीं, मुकदमा दर्ज होने के बाद हाजी उस्मान ने पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि उन्होंने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के पीछे एकांत स्थान पर नमाज पढ़ी थी और इससे किसी तरह की यातायात बाधा उत्पन्न नहीं हुई।
सपा नेता ने कहा कि इबादत करना उनके लिए सम्मान की बात है और वह कानूनी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने अन्य धार्मिक आयोजनों का उदाहरण देते हुए प्रशासन पर कथित दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। हाजी उस्मान ने दर्ज मुकदमे को तत्काल वापस लेने की मांग भी की है।




