UP News : सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत
थाना देहात क्षेत्र में तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

hapur
11:23 AM, June 27, 2026
हापुड़ । थाना देहात क्षेत्र में तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्र मेरठ के खरखोदा से नोएडा स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान टयाला कट के पास तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना देहात पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने स्विफ्ट कार चालक को हिरासत में ले लिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।




