UP News : जहरीले सांप के डसने से पिता-पुत्र की मौत, गांव में पसरा मातम
सांप के डसने के बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इसके बाद एक निजी अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

barabanki
6:08 PM, October 20, 2026
बाराबंकी। जिले में जहरीले सांप के डसने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के मुताबिक, नौमीलाल (26) अपने पिता महेश के साथ सतरिख थाना क्षेत्र के जरहरा गांव में एक पूजा पंडाल में सांप का करतब दिखाने गए थे। इसी दौरान जहरीला काला नाग हाथ से छूट गया और उसने दोनों के पैरों में डस लिया।
सांप के डसने के बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इसके बाद एक निजी अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।




