UP News : सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत, भतीजी घायल
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के लेहदारी रोड में बीती रात को मनगढ़ से दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार दादा-पोते की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि भतीजी गंभीर रुप से घायल हो गयी ।

kaushambi
3:39 PM, March 26, 2025
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के लेहदारी रोड में बीती रात को मनगढ़ से दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार दादा-पोते की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि भतीजी गंभीर रुप से घायल हो गयी ।
जानकारी के मुताबिक मलाक पिंजरी गांव के रहने वाले 60 वर्षीय झरियार अपने 20 वर्षीय पोते बुद्धसेन और 10 वर्षीय भतीजी कौशल्या के साथ मनगढ़ से दर्शन कर लौट रहे थे तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बुद्धसेन और झरियार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कौशल्या गंभीर रूप से घायल हो गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल बच्ची को सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।