UP News : मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में CBI ने बलिया से एक और गिरफ्तारी की
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के PA चन्द्रनाथ रथ मर्डर केस में CBI को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। CBI ने बलिया से गोलू उर्फ टाइगर निवासी बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर को गिरफ्ता

ballia
6:01 PM, June 4, 2026
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के PA चन्द्रनाथ रथ मर्डर केस में CBI को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। CBI ने बलिया से गोलू उर्फ टाइगर निवासी बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर को गिरफ्तार किया है । बताया जा रहा है कि हत्या में उपयुक्त असलहे के ट्रांसपोर्टिंग के आरोप में CBI ने यह गिरफ्तार किया है ।
सरकारी वकील संजीव सिंह ने बताया कि CBI ने सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या में शामिल आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद CBI ने बलिया न्यायालय से 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड लिया है।
इसके बाद CBI आरोपी गोलू उर्फ टाइगर को जिला अस्पताल से मेडिकल कराने के बाद कोलकाता ले गई।




