Sonbhadra News : रोजगार चिकित्सा शिक्षा सहित 10 सूत्री मांग को लेकर कंपनी गेट के सामने युवकों का क्रमिक धरना प्रदर्शन
रोजगार चिकित्सा शिक्षा सहित 10 सूत्री मांग को लेकर कंपनी गेट के सामने युवकों का क्रमिक धरना प्रदर्शन


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
रोजगार चिकित्सा शिक्षा सहित 10 सूत्री मांग को लेकर कंपनी गेट के सामने युवकों का क्रमिक धरना प्रदर्शन

एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सलईबनवां स्थित सीमेंट कंपनी में स्थानियों को रोज़गार शिक्षा चिकित्सा सड़क पानी बिजली खेल मैदान मजदूरी दर निर्धारित करने, पार्किंग संबंधित समस्याएं सहित विभिन्न 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कंपनी गेट के सामने बुधवार को युवकों क्रमिक धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया।
क्रमिक धरना प्रदर्शन कर रहे युवकों ने बताया कि सलईबनवां में स्थित सीमेंट कंपनी में स्थानीय लोगों को रोजगार शिक्षा चिकित्सा खेल मैदान आदि विभिन्न समस्याओं को मांग को लेकर जिलाधिकारी को बीते 10 जुलाई को ज्ञापन सौंपा गया था । मांग पत्र पर अभी तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई विभिन्न मांग को लेकर क्रमिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है कंपनी स्थापना के दौरान प्रबंधन द्वारा स्थानीय लोगों को रोजगार व क्षेत्र के विकास के लिए वादा किया गया था लेकिन अभी तक क्षेत्र वासियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
प्रमुख मांग -
सीमेंट कंपनी के आस-पास के ग्रामीणों को वरियता के आधार पर रोजगार क्षेत्र में शिक्षा चिकित्सा एवं खेल मैदान का निर्माण, उचित दर से अकुशल, अर्द्धकुशल कुशल मजदूरों की मजदूरी
लागू करना । कंपनी में कार्यरत मजदूरों का इपीएफ बोनस ई एस आई अकास्मिक अवकाश की सुविधा लागू करना।
भारी वाहनों का आवागमन के लिए समय निर्धारित करना ताकि विद्यालय आने-जाने में कोई अवरोध उत्पन्न न हो।
सड़क के किनारे खड़ी भारी वाहनों को पार्किंग निर्धारित करें।
सी0एस0आर0 फण्ड से कराए गए कार्यों की गुणवत्ता की जांच की मांग रखी गई। प्रदूषण नियन्त्रण के लिए जल सिंचाव । सीमेंट कंपनी के द्वारा ठेका से करवाए जा रहे कार्यों के टेंडर का प्रकाशन समाचार पत्र में प्रकाशित कराया जाए जिससे इच्छुक लोगों को अवसर मिल सके । कंपनी के आसपास ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व पानी की सुविधा मुहैया कराने की मांग की गई ।
इस दौरान क्रमिक आंदोलन में पंकज कुमार यादव चंद्रशेखर साहनी मुलायम रमेश राकेश राम जी यादव उदेश विकास यादव अंशु कुमार नगेन्द्र यादव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
सम्बंधित खबर
अपना जिला