UP News : कार अनियंत्रित होकर पलटी, तीन लोगों की मौत
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक घायल बताया जा रहा है।

hapur
9:43 AM, May 15, 2026
हापुड । बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक घायल बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि कार सवार चारों युवक देर रात कार से जा रहे थे । तभी बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में डेहरा कुटी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई । जिसमें दो युवकों विशांत व मिथुन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ललित व रवि गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए गढ़ सीएचसी पहुंचाया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल रेफर किया गया, जहाँ एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । घटना की सूचना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।




