Shahjahanpur news : ग्राम प्रधान ने प्रधानाचार्य पर रसोईया चयन में लगाया अनियमितता का आरोप
ग्राम पंचायत सौफारी की ग्राम प्रधान मीरा देवी ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र देकर आरोप लगाया है .

shahjahanpur
9:14 PM, May 21, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत सौफारी की ग्राम प्रधान मीरा देवी ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके गांव के विद्यालय में प्रधानाचार्य ने उन्हें बगैर सूचना दिए ही अनियमित रूप से एक रसोईया का चयन कर लिया है जबकि शासनादेश के अनुसार ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में गठित समिति के सदस्यों की सहमति से चयन होना था आरोप है कि प्रधानाचार्य ने ग्राम प्रधान को धमकाया भी है कि चयन किया गया है जो करना है वह कर लो जाकर।
प्रधान ने प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रधानाचार्य ने व्यस्तता के चलते अपना पक्ष बताने से इनकार कर दिया।




