UP News : ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, एक गंभीर
फतेहपुर-सूरतगंज मार्ग पर दादनपुर गांव के पास रविवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
फतेहपुर-सूरतगंज मार्ग पर दादनपुर गांव के पास रविवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक महादेव के दर्शन के लिए जा रहे थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार जोशी टोला निवासी शैलेंद्र उर्फ हेमल जोशी (22) निवासी जोशी टोला, शक्तिमान जोशी (19) और सचिन जोशी (21) बाइक से महादेव दर्शन करने के लिए जा रहे थे। दादनपुर गांव के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद शक्तिमान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि रेफर किए जाने के बाद काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। जिसके बाद शक्तिमान को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
एंबुलेंस पहुंचने में देरी से नाराज परिजनों ने सीएचसी में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। हादसे में दो युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।