UP News : उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 16 अक्टूबर को
श्री रिणवा ने बताया कि 16 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार) को मतदान होगा। मतदान का समय प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतगणना उसी दिन शाम 5:00 बजे से प्रारंभ होगी।

फाइल फोटो
lucknow
3:44 PM, September 22, 2026
- 29 सितंबर को जारी होगी अधिसूचना
- 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्यों के लिए द्विवार्षिक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर, 2026 को समाप्त हो रहा है। आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन के लिए 29 सितंबर, 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी। 6 अक्टूबर, 2026 नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 9 अक्टूबर तक अभ्यर्थी अपने नाम वापस ले सकेंगे।
श्री रिणवा ने बताया कि 16 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार) को मतदान होगा। मतदान का समय प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतगणना उसी दिन शाम 5:00 बजे से प्रारंभ होगी। निर्वाचन प्रक्रिया को 19 अक्टूबर, 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों में अरुण सिंह, गीता उर्फ चंद्रप्रभा, नीरज शेखर, बृजलाल, प्रो. राम गोपाल यादव, रामजी, बी.एल. वर्मा, सीमा, डॉ. दिनेश शर्मा (11 सितंबर 2026 से रिक्त) तथा हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं।




