UP News : बलिया के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, विधानसभा अध्यक्ष ने गहरा शोक व्यक्त किया
यूपी में बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया है । वे बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक थे । उमाशंकर सिंह पिछले दो साल से कैंसर से पीड़ित थे. उनका दिल्ली के ए

lucknow
10:53 PM, August 5, 2026
लखनऊ । यूपी में बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया है । वे बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक थे । उमाशंकर सिंह पिछले दो साल से कैंसर से पीड़ित थे. उनका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।इसके बाद उमाशंकर सिंह बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक बने। 2012 में वे पहली बार बसपा के टिकट पर विधायक चुने गए। इसके बाद 2017 और 2022 में भाजपा की प्रचंड लहर के बावजूद उन्होंने अपनी सीट पर जीत दर्ज की। 2022 में तो जब बसपा का पूरे उत्तर प्रदेश में सूपड़ा साफ हो गया। तो उमाशंकर सिंह एक मात्र ऐसे विधायक थे जो अपनी सीट बचा पाई थी। प्रदेश में यह बसपा के इकलौते विधायक थे ,अब बसपा का प्रदेश में कोई विधायक नहीं बचा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने बलिया जनपद की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक एवं बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
श्री महाना ने अपने शोक संदेश में कहा कि उमाशंकर सिंह का निधन उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और अपने क्षेत्र के विकास तथा जनता के हितों के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य किया। उनकी सादगी, सहजता और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें सदैव स्मरणीय बनाए रखेगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से संघर्ष करते हुए भी उमाशंकर सिंह ने अदम्य साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया। उनका निधन न केवल उनके परिवार और समर्थकों, बल्कि संपूर्ण विधानसभा परिवार के लिए भी अत्यंत दुःखद है।
श्री महाना ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
वहीं सीएम योगी ने कहा कि जनपद बलिया के रसड़ा विधान सभा क्षेत्र से विधायक उमाशंकर सिंह का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।




