Lakhimpur Kheri news : मोहाना नदी में डूब रही महिला को SSB जवानों ने बचाया, परिजनों को सौंपा
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने शनिवार को साहस और तत्परता दिखाते हुए मोहाना नदी के तेज बहाव में डूब रही एक महिला की जान बचा ली।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने शनिवार को साहस और तत्परता दिखाते हुए मोहाना नदी के तेज बहाव में डूब रही एक महिला की जान बचा ली।

ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
तिकुनिया/खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने शनिवार को साहस और तत्परता दिखाते हुए मोहाना नदी के तेज बहाव में डूब रही एक महिला की जान बचा ली। प्राथमिक उपचार के बाद सत्यापन की कार्रवाई पूरी कर महिला को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार तृतीय वाहिनी एसएसबी की रननगर सीमा चौकी के जवान सीमा स्तंभ संख्या 705/2 के पास जटा शंकर घाट क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक महिला नदी के तेज बहाव में डूबती दिखाई दी। जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को नदी से बाहर निकाल लिया।
बचाव के बाद महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। पहचान पूजा (35) पत्नी रमेश, निवासी हनिया मोहल्ला, खीरी के रूप में हुई। एसएसबी ने स्थानीय पुलिस और परिजनों को सूचना देकर बुलाया। आवश्यक सत्यापन के बाद महिला को उसके भाई प्रताप सिंह निवासी गुलरिया पत्थर शाह, तिकुनिया व अन्य परिजनों को सौंप दिया गया।
रेस्क्यू अभियान निरीक्षक सुभाष कुमार की देखरेख में पूरा हुआ। महिला की जान बचाने के लिए एसएसबी जवानों की तत्परता की परिजनों और ग्रामीणों ने सराहना की।
सम्बंधित खबर