UP News : इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष बने डॉ. सीपी उपाध्याय, महासचिव पद पर संतोष कुमार मिश्रा निर्वाचित
अध्यक्ष पद के चुनाव में डॉ. सीपी उपाध्याय को 2446 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पीसी श्रीवास्तव को 2372 वोट प्राप्त हुए। वहीं पूर्व अध्यक्ष राधाकांत ओझा 2019 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।





