Sonbhadra News : जोरमा पहाड़ी पर एक दिवसीय मेले का हुआ आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मेला में सोनांचल के अलावा छत्तीसगढ़ तथा झारखंड के भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में आए थे।यहां पर ऐसी मान्यता है कि पहाड़ी पर स्थित जोरमा बाबा के मात्र दर्शन व पूजन से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूरी होती

sonbhadra
8:25 PM, November 24, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के जोरुखाड़, महुली,जाताजुआ,परासपानी के मध्य में स्थित जोरमा पहाड़ी पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर एक दिवसीय मेले का आयोजन मंगलवार को किया गया। मेले में अल सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी सुरु हो गई थी।पहाड़ी पर ऊंचाई पर स्थित जोरमा बाबा व शिव मंदिर पर कथा सुनने व जलाभिषेक करने का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा।इतनी ऊँचाई होने के बाद भी बड़े ही आसानी से श्रद्धालुओं का जत्था पहाड़ी पर चढ़कर दर्शन पूजन कर रहे थे।
मेला में सोनांचल के अलावा छत्तीसगढ़ तथा झारखंड के भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में आए थे। यहां पर ऐसी मान्यता है कि पहाड़ी पर स्थित जोरमा बाबा के मात्र दर्शन व पूजन से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।
श्रद्धालुओं ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रति वर्ष यहां भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया जाता हैं।
पांच सौ फीट ऊंची पहाड़ी पर बने मंदिर पर श्रद्धालुओं का आने जाने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। ऊंची पहाड़ी पर मन्दिर व चारों तरफ जंगल होने के कारण काफी खूबसूरत लगता है। आस्था के साथ-साथ लोग खुबसूरत नजारा का भी खुब आन्द लेते नजर आ रहे थे। वहीं मन्दिर परिसर में सत्यनारायण भगवान का कथा सुनने के लिए महिला पुरुष की सुबह से लोगों का भीड़ लगा हुआ था।
लोगों का मानना है कि जोरमा पहाड़ी पर स्थित जोरमा बाबा की पूजा अर्चना करते हैं तो उनकी मनोकामना पूर्ण होती हैं ।यही कारण है कि पूर्णिमा के दिन आस- पास गांव के साथ -साथ झारखंड छत्तीसगढ़ से भी लोग आते हैं।
वहीं पहाड़ी के नीचे लगे मेले का आनंद लेने के लिए मेलाप्रेमी उत्साहित दिखे। बड़ी संख्या में महिला पुरूष जोरमा पहाड़ी के उपर बने मंदिर सुबह से ही दर्शन पूजन कर लोकमंगल की कामना की। जोरमा पहाड़ का नजारा ही कुछ अलग था। उचें पहाड़ी पर बने मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालु चढ़कर विधि विधान के साथ पूजा पाठ कर रहे थे।
वहीं सुरक्षा की दृष्टि से विंढमगंज पुलिस मौजूद रही।




