UP News : 6 साल के बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, बच्ची की हत्या के आरोपी की पहचान बलराज उर्फ बल्ला के रूप में हुई।

noida
8:37 PM, August 29, 2026
ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, बच्ची की हत्या के आरोपी की पहचान बलराज उर्फ बल्ला के रूप में हुई, जो ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव का रहने वाला था।
दरअसल बच्ची 28 अगस्त की रात को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की थी। सीसीटीवी में आरोपी बच्ची का शव बोरे में ले जाते दिखा था।
पुलिस के अनुसार, बच्ची की तलाश के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई थीं।
शनिवार शाम पुलिस आरोपी को हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कराने ले गई थी। वहां उसने छिपाई गई पिस्टल से पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। इसी दौरान पुलिस ने गोली चलाई, तो वह घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बच्ची की मौत की वजह और उसके साथ किसी तरह की ज्यादती हुई थी या नहीं, इसकी स्थिति स्पष्ट होगी।




