Shahjahanpur news : विद्यालय में छात्रों ने छात्र को पीटा, पिता ने पुलिस से की शिकायत
ग्राम लालपुर निवासी नवीन कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उनका पुत्र अमित नगर खुटार के एक कॉलेज में कक्षा नौ पढ़ता है।

shahjahanpur
8:36 PM, October 5, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार, शाहजहांपुर। क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी नवीन कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उनका पुत्र अमित नगर खुटार के एक कॉलेज में कक्षा नौ पढ़ता है। शनिवार को वह स्कूल गया था। आरोप है कि स्कूल के कुछ छात्रों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर छात्रों ने उसे कक्षा के अंदर जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से काफी पीटा।
पिता का कहना है कि मारपीट में उनके पुत्र के शरीर पर चोटें आई हैं। उन्होंने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर आरोपित छात्रों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।




