UP News : रक्षाबंधन पर घर लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, तीन लोगों की मौत
राजपुर थाना क्षेत्र के इटखुदा गांव के पास मुगल रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों और एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई,

kanpur dehat
6:11 PM, August 28, 2026
- दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में गयी जान
कानपुर देहात। रक्षाबंधन के मौके पर घर लौट रहा एक परिवार शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया। राजपुर थाना क्षेत्र के इटखुदा गांव के पास मुगल रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों और एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि एक बाइक पर पति-पत्नी और दो बच्चे सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर एक युवक अकेला जा रहा था। इटखुदा गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों और एक बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों में दिनेश कुमार निवासी फफूंद, औरैया की पहचान हो गई है, जबकि दूसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हादसे की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।




