UP News : दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर बस पलटी, दरोगा समेत 6 यात्रियों की मौत, एक दर्जन घायल
दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर एसी बस मंगलवार की सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में हादसे में एक दारोगा समेत 6 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक यात्र

unnao
11:32 AM, May 26, 2026
उन्नाव । दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर एसी बस मंगलवार की सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में हादसे में एक दारोगा समेत 6 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के किमी0 संख्या 262 के समीप जैसे ही बस पहुंची चालक ने संतुलन खो दिया और पूरी बस पलट गयी। घटना के दौरान बस में कुल 30 यात्री सवार थे। माना जा रहा है कि भोर में बस चालक को नींद की झपकी लग गयी होगी। जिससे इतनी बड़ी घटना घट गयी।
हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने संज्ञान लेते हुए मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति मुख्यमंत्री ने संवेदना व्यक्त किया। साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत व बचावकार्य तेज करने का प्रशासन को निर्देश दिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने घायलों का उचित इलाज व मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने के दिए निर्देश भी दिये हैं।




