पेपर लीक विवाद के बीच सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त
पेपर लीक विवाद के बीच सरकार ने शुक्रवार को बड़ा एक्शन लेते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है।

delhi
11:08 PM, July 24, 2026
पेपर लीक विवाद के बीच सरकार ने शुक्रवार को बड़ा एक्शन लेते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। सरकार का कहना है कि नए सुधारों के जरिए परीक्षा प्रक्रिया में तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर जवाबदेही बढ़ाई जाएगी, ताकि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
इससे पहले ही गुरुवार को केंद्र सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए 17 आईएएस अधिकारियों का फेरबदल किया था। इसमें उच्च शिक्षा विभाग के मौजूदा सचिव को उनके पद से हटा दिया गया था। उनकी जगह पर 1994 बैच के आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को नया सचिव नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि हाल के समय में पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के आरोपों को लेकर NTA लगातार विवादों में रही है ।




