UP News : श्रद्धालुओं से भरी कार खड़ी ट्रक से टकराई, हादसे में चार की मौत, 8 लोग गम्भीर रूप से घायल, 6 हालत नाजुक
श्रद्धालुओं से भरी कार खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में चार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 8 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसमें 6 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

jalaun
9:29 AM, May 4, 2026
जालौन में श्रद्धालुओं से भरी कार खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में चार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 8 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है । जानकारी के मुताबिक, 6 की हालत नाजुक है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है । घटना कालपी कोतवाली क्षेत्र के एनएच-27 की है।
बताया जा रहा है कि ये सभी श्रद्धालु अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे थे। अचानक कार अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक से जा टकराई। बताया जा रहा है की टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चिखपुकार शुरू हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए भागे और घटना की सूचना पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में जुट गयी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।




