UP News : संभल में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, 4 घायल
बहजोई थाना इलाके में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसे के बाद पुलिस ने सभी शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

sambhal
12:50 PM, September 6, 2026
संभल । बहजोई थाना इलाके में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसे के बाद पुलिस ने सभी शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, सीएम योगी ने इस हादसे को लेकर शोक जताया है।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बालू से लदे डंपर ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो मासूम बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही बहजोई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी, जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर सभी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।




